चेतराम की शादी की सालगिरह की हार्दिक बधाई हो
गांव तेरा है गुणेश्रा, नाम है चेतराम ।
जेएन के पद पर थर्मल में ,कर रहा हैं काम।।
करौली तेरी तहसील है , और जिला मुख्यालय है पास ।
बचपन में भारी भेस चराई, सिर पर लावयों घास ।।
गरकान का गुण गाओ , शिक्षा का रास्ता दिखाओ रे।
नहीं तो टैक्टर ट्रॉली भर भर कर लेते आतो रे ।।
याने करी पढ़ाई कौटिल्य में , इलेक्ट्रिकल विषय चुना ।
डिग्री होते ही आगी वेकेंसी , इसने इस अवसर को लिया भुना ।।
दिन रात मेहनत करी, जब जाके जेएन को पास किया ।
थारा भाई ने कविता लिख कर के , सबको सरप्राईज दिया ।।
मिली पोस्टिंग छाबड़ा में , नौकरी का भारी मजा लिया ।
रोज खेलते थे तास रात कु, सबके लिए दरवाजा खुला किया ।।
ह रे छोरी चाहिए नौकर , फेरा को पाडू पड़वाड़ी सु ।
दोनू तन्खा लावे ,सूते नोट दाताडी सु।।
झालावाड़ सु चर्चा चल रही चेतराम होशो होशो डोले रे।
मटा बगल में से बचकर जावे, मोड़या सु नहीं बोले रे।।
जब फ़िक्स हो गई सगाई, अंगूर के रस गालन पे लगा रहा ।
याके रूम पार्टनर की लग गई मौज, अब तो रोज अंगूर खिला रहा।।
20 अप्रैल की डेट निकली , फुर्सत नहीं हमसे बात करवा की ।
लगो रहवेओ फोनन पे दिन रात , फुर्सत नहीं रोटी करवा की।।
लगा लगा अंगूर का रस गालन की चमक बड़ा ली । ,
नजर न लग जाए कही ,काजल भीलभाड़ा की मंगवा ली।।
चेतराम की सालगिरह की ,बधाई हो बधाई रे।
आज 20 अप्रैल को , शुभ घड़ी फिर सु आई रे।।
नेहा के चक्कर में छाबड़ा छोड़ , झालावाड़ में आयो रे।
बण के घर जवाई, झालावाड़ थर्मल में छायों रे।।
बंधन अब तो बन गया , और जन्म जन्म का साथ ।
दुख में सुख में रहो हमेशा लेके, एक दूजे का हाथ ।।
प्यार मिला सम्मान मिला ,और खुशी सदा मिलती रहे ।
रखो एक दूसरे का ख्याल, मुस्कान चेहरे पे खिलती रहे।।
सपोर्ट और एचपी संभाली, पूरी लगन मेहनत से काम किया ।
इनकी दिल्लगी के किस्से निराले , घर परिवार का नाम किया ।।
इतनी कम उम्र में , जयपुर में धमाका किया ।
ससुर जी के रहेंगे साथ , उनके पास में प्लॉट लिया ।।
परिवार की जिम्मेदारी भी, बखूबी से निभा रहा ।
कर दी सिस्टरो की शादी , बढ़िया बच्चों को खिला रहा ।।
कोई भी आ जाए मिलने , घर जैसा माहौल मिला ।
रखते पूरा ध्यान उसका , चेहरा रहता खिला खिला ।।
नक्शू आया दुनिया में , चारो ओर शोर मचाए ।
यही दुआ है हमारी जीवन योही हंसता हंसता चलता जाए।।
मिक्कू भी है नटखट बच्चा , किसी से नहीं डरता है।
पापा डांटते हैं फिर पापा का हेरा करता है।।
बहुत चहल पहल है ,खुल कर जीवन का आनंद लिया करो।
रहे साथ साथ परिवार के , हिलमिल कर जीवन जिया करो।।
शादी की सालगिरह पर हार्दिक बधाई हो चेतराम और नेहा ।।
टिप्पणियाँ