संदेश

भागमभाग लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

भागती ज़िंदगी

चित्र
हर सुबह की घंटी जैसे जंग का किया है ऐलान । नींद को कुर्बान कर,  काम पर चलता है  इंसान।। कदम दर कदम, बस  ढूंढे मंज़िल की तलाश । सांसें भी थकें, पर दिल कहे — "और कर प्रयास ।। कॉफ़ी की चुस्की में  ढूंढता है सुकून की तलाश । लंबी ट्रैफिक की भीड़ में, खोता है विश्वास।। फाइलों के ढेर में, दबे  रह गए हैं ख्वाब । इन मुस्कराते चेहरों के पीछे, छुपे  हुए है  जवाब।। फोन की बज रही  घंटियाँ, ओर  मीटिंग का शोर । रिश्ते भी अब लगने लगे है , हो कोई कोरपोरट डोर।। वक़्त के पीछे भाग रहे ,निकल रहे  हैं दिन-रात।  भागदौड़ में खुद से ही खुद की ,नहीं हो पाती बात ।। कभी ठहर के देखो,  और ज़रा  साँस लो । ज़िंदगी की किताब में ,  कुछ पन्ने तो खोलो। हर लम्हा कीमती है, यू  मत इसको  गंवाओ । इस भागदौड़ की जिंदगी में , खुद को मत खो जाओ।। अपनो के लिए भी समय निकाल कर दिया करो । दो कप चाय शांति से , उनके साथ पिया करो ।।